Advertisement
Home राजस्थान पाली चरित्र और साख के आधार पर चुनाव लड़ रहा हूं : चंद्रप्रकाश...

चरित्र और साख के आधार पर चुनाव लड़ रहा हूं : चंद्रप्रकाश पुरी

देसूरी सरपंच प्रत्याशी चंद्रप्रकाश पुरी पंचायतीराज चुनाव के दौरान जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए

देसूरी सरपंच प्रत्याशी ने घर-घर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी, सड़क और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण बताया प्राथमिकता

प्रहलादसिंह | देसूरी, पाली।

देसूरी। पंचायतीराज चुनाव को लेकर देसूरी में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरपंच और पंच पद के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। गांव और ढाणियों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी है।

इसी क्रम में देसूरी सरपंच पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश पुरी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि वे अपने चरित्र और साख के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी भी मतदाता को प्रलोभन देने का प्रयास नहीं किया है।देसूरी सरपंच प्रत्याशी चंद्रप्रकाश पुरी पंचायतीराज चुनाव के दौरान जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए

निष्पक्ष सेवा और सर्वांगीण विकास का किया वादा

चंद्रप्रकाश पुरी ने कहा कि वे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता निभाते आए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिलने पर अगले पांच वर्षों तक देसूरी के आमजन और सभी वर्गों के लोगों की ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे व्यवसाय से जुड़े हैं और कस्बे के भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सहयोग से देसूरी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी छवि को बेदाग बताते हुए कहा कि उन्हें जनता के विश्वास पर भरोसा है।

मूलभूत सुविधाओं और विरासत संरक्षण पर रहेगा जोर

पुरी ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही देसूरी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और कस्बे के समग्र विकास के लिए भी काम करने की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देसूरी को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

Advertisement