Advertisement
Home राजस्थान पाली ‘विकसित, सुंदर और स्वच्छ देसूरी’ का संकल्प लेकर गाजे-बाजे के साथ प्रचार...

‘विकसित, सुंदर और स्वच्छ देसूरी’ का संकल्प लेकर गाजे-बाजे के साथ प्रचार पर निकले चेनाराम चौधरी

देसूरी सरपंच प्रत्याशी चेनाराम चौधरी विकसित, सुंदर और स्वच्छ देसूरी के संकल्प के साथ गाजे-बाजे सहित चुनाव प्रचार करते हुए

सैकड़ों समर्थकों के साथ राठेलाव चौराहा, लापी रोड और राजमार्ग-16 के आसपास किया जनसंपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान हितों को बताया प्राथमिकता

प्रहलादसिंह | देसूरी, पाली

देसूरी। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर कस्बे में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सरपंच पद के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गांव की चौपालों से लेकर गली-मोहल्लों तक चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

इसी क्रम में देसूरी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी चेनाराम चौधरी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके अनुसार, जनसभाओं और प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला प्रचार काफिला

सोमवार शाम करीब 4 बजे चेनाराम चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के बीच प्रचार के लिए निकले। उन्होंने राठेलाव चौराहा, लापी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले काफिले का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

15 वर्षों के ग्राम सेवा अनुभव का किया उल्लेख

चेनाराम चौधरी ने कहा कि उन्हें निःस्वार्थ भाव से ग्राम सेवा करने का 15 वर्षों का अनुभव है। उनका संकल्प देसूरी को विकसित, सुंदर, स्वच्छ और विकासशील ग्राम पंचायत बनाना है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी परिकल्पना पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित ग्राम पंचायत की है।चौधरी ने युवाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण और किसान हितों को भी अपने प्रमुख लक्ष्यों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में काम करते हुए देसूरी के समग्र विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement