Advertisement
Home राजस्थान पाली 1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूध बरामद, युवक गिरफ्तार

1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूध बरामद, युवक गिरफ्तार

बाली, पाली, बाली पुलिस, एएनटीएफ, अफीम बरामद, अफीम का दूध, हकाराम चौधरी, मिरगेश्वर, मादक पदार्थ, पुलिस कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान, पाली पुलिस

बाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, जब्त अफीम के दूध की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई

बाली। प्रहलाद सिंह चारण
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूधबरामद किया है। पुलिस ने मामले में मिरगेश्वर निवासी हकाराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है।

सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह के अनुसार पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम को सूचना मिलने पर आरोपी के घर पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो वहां से करीब 1 किलो 300 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी हकाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी से अफीम के दूध की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement