Advertisement
Home राजस्थान पाली देसूरी में कांतिलाल प्रजापत ने निकाली रैली, घर-घर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

देसूरी में कांतिलाल प्रजापत ने निकाली रैली, घर-घर जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

सैकड़ों समर्थकों के साथ कस्बे में किया प्रचार, जनता का आशीर्वाद मिलने पर सर्वांगीण विकास का किया वादा

प्रहलादसिंह | देसूरी, पाली

देसूरी। ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ ही सरपंच पद के प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कस्बे में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं और प्रत्याशी जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।इसी क्रम में देसूरी ग्राम पंचायत के सरपंच पद के उम्मीदवार कांतिलाल प्रजापत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कस्बे में रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

जगह-जगह हुआ रैली का स्वागत

रैली के दौरान कांतिलाल प्रजापत ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर चुनावी माहौल बनाया। कस्बे में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।

सर्वांगीण विकास का किया वादा

कांतिलाल प्रजापत ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन मिलने पर आगामी पांच वर्षों में देसूरी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और देसूरी ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।

Advertisement