Advertisement
Home राजस्थान चूरू लायंस क्लब चूरू ने आयोजित की पीस पोस्टर प्रतियोगिता

लायंस क्लब चूरू ने आयोजित की पीस पोस्टर प्रतियोगिता

चूरू में लायंस क्लब की पीस पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थी

विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का दिया संदेश

चूरू। लायंस क्लब चूरू की ओर से सेवा सप्ताह–2026 के अंतर्गत सोमवार को एस.के. मेमोरियल सी. सै. स्कूल, चूरू में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पोस्टरों के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के प्रभारी एवं संयोजक लायन राकेश सैनी ने कहा कि चित्रकला और पोस्टर अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

ये रहे विजेता

प्रतियोगिता में वंशिका भोजक ने प्रथम, गुंजन जांगिड़ ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरबी और खुशी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए भावना प्रजापत, सुफियान खान, भावना शर्मा, आलिया और प्रगति ओझा का चयन किया गया।प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सांत्वना एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी और गिफ्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में MJF लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, सेवा सप्ताह प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर, सचिव लायन महेन्द्र धानुका, लायन सुनील रंजन टकनेत, लायन चंद्रप्रकाश खत्री, लायन राजीव शर्मा, लायन रघुवीर सिंह गुरावा, लायन मो. अल्ताफ सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब चूरू का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट रचनात्मक प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि शांति केवल एक विचार नहीं, बल्कि ऐसी भावना है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यवहार और कार्यों के माध्यम से समाज में स्थापित कर सकता है।

Advertisement