Advertisement
Home राजस्थान चूरू शहीद भगत सिंह जयंती पर ABVP ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, युवाओं ने...

शहीद भगत सिंह जयंती पर ABVP ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, युवाओं ने लिया राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प

चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय की विवेकानंद वाटिका में भगत सिंह जयंती पर ABVP का पुष्पांजलि कार्यक्रम

राजकीय लोहिया महाविद्यालय की विवेकानंद वाटिका में आयोजित हुआ कार्यक्रम; कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

चूरू। शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की चूरू नगर इकाई की ओर से सोमवार, 28 सितंबर 2026 को राजकीय लोहिया महाविद्यालय स्थित विवेकानंद वाटिका में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और परिषद कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम में नगर सह मंत्री रवि गोगली ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर युवाओं में देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना जगाई।जिला संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं, पुष्पा प्रजापत ने कहा कि जयंती मनाने के साथ-साथ उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाग संयोजक वरुण शर्मा, नगर छात्रावास संयोजक रमन चौधरी, पुष्पा प्रजापत, निखिल दहिया, लक्ष्मण प्रजापत, नीरज मलिक, धीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, स्नेहा, आरती, कोमल, मोनू शर्मा, पूर्व कार्यकर्ता गोपाल बालान, लोकेश भाटी, हरीश वर्मा, सत्यप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement