Advertisement
Home राजस्थान चूरू कोलकाता प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जनसंपर्क अधिकारी को भेंट किया लैपटॉप

कोलकाता प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जनसंपर्क अधिकारी को भेंट किया लैपटॉप

भामाशाह श्रीवर्धन मोहता द्वारा चूरू के जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत को लैपटॉप भेंट

चूरू के राजगढ़ मूल के उद्योगपति ने मातृभूमि के प्रति जताया सहयोग भाव, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी रहा है मोहता संस्थाओं का योगदान

चूरू। कोलकाता में व्यवसाय एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मोहता संस्थानों के चेयरमैन और प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने चूरू के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत को लैपटॉप भेंट किया। इस पहल को जनसंपर्क कार्यों में सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजगढ़ मूल के श्रीवर्धन मोहता को अपनी मातृभूमि के प्रति विशेष लगाव है। वे कोलकाता में रहते हुए भी चूरू से जुड़े रहते हैं और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करते रहे हैं। मोहता संस्थाओं की ओर से चूरू जिले में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जाता रहा है।

इस अवसर पर मोहता संस्थाओं के सीईओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़, मोहता पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र सिंह शेखावत, उप प्राचार्य सुनील सहारण, श्याम जैन, मदन मोहन आचार्य, मंगेज सिंह, देशदीपक किरोड़ीवाल, श्रीकान्त शर्मा, मोहता हवेली के प्रबंधक मनीष डोरवाल और दूलीचंद सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement