Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में कार से देशी कट्टा बरामद, हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं में कार से देशी कट्टा बरामद, हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं में एफसीआई गोदाम के पास कार से बरामद देशी कट्टा और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई—बिना लाइसेंस हथियार बरामद , कार जब्त , हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी फोटो 15

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिले हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र नहीं पाए जाने पर हथियार जब्त कर कार को भी कब्जे में लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच एवं आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को एफसीआई गोदाम के पास दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक टेम्पो तथा कार नंबर एचआर 19 वी 3843 खड़ी मिली। कार में सवार दो युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखा हुआ एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार के संबंध में दोनों युवकों से लाइसेंस अथवा अन्य वैध अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने देशी कट्टे को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन के खिलाफ धारा 3/25, 35 आर्म्स एक्ट तथा आरोपी अरुण के खिलाफ धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन पुत्र मनवीर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी सांजरवास, थाना बोंदकला, जिला चरखी दादरी, हरियाणा तथा अरूण पुत्र दशरथ सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी सांजरवास, थाना बोंदकला, जिला चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है ।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार मील पुलिस निरीक्षक ने किया। टीम में सहायक उप निरीक्षक संत कुमार, कांस्टेबल गंगाराम और कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह शामिल रहे।

मिशन हरियालो राजस्थान: कोतवाली थाना बना हरियाली का प्रहरी, 40 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झुंझुनूं पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार: हरियाणा से गुजरात जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी: 29 पेटी अंग्रेजी शराब सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisement