Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं के न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस, प्लास्टिक बहिष्कार...

झुंझुनूं के न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस, प्लास्टिक बहिष्कार का संकल्प

झुंझुनूं के न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस, प्लास्टिक बहिष्कार का संकल्प

स्वयंसेविकाओं ने लिया सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार का संकल्प , राष्ट्रीय प्रतीकों पर सजी रंगोलियों ने मोहा मन

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय, झुंझुनूं में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस स्थापना दिवस उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकार के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ दिलाई। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत चलाए जा रहे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान की जानकारी दी और सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस के आदर्श वाक्य ‘नॉट मी बट यू’ की भावना को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का माध्यम है। एनएसएस प्रभारी पिकेंष ने वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा से स्वयंसेविकाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित आकर्षक रंगोलियों का प्रदर्शन किया गया।

रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जनसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी अंजु सैनी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेविकाओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान स्वयंसेविकाओं में सेवा कार्यों को लेकर उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई दी।

न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में पुलिस विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन कार्यक्रम

महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर किया शुभारंभ

न्यू राजस्थान में ईशिका कालेर व आयना श्योराण बनी मिस फ्रेशर

राष्ट्रीय सेवा योजना का मनाया 56वां स्थापना दिवस

Advertisement