Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में राजस्थान पब्लिक स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

झुंझुनूं में राजस्थान पब्लिक स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

झुंझुनूं में राजस्थान पब्लिक स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

श्रमदान, परिण्डे बांधने और पोस्टर-भाषण प्रतियोगिता से दिया सामाजिक सरोकारों का संदेश, सेवा से व्यक्तित्व विकास की ओर बढ़े कदम , एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया सेवा संकल्प

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि शिक्षाविद् इंजी. प्यारेलाल ढूकिया रहे।

मुख्य अतिथि ढूकिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में श्रम के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनएसएस के मूल मंत्र ‘नॉट मी बट यू’ यानी ‘मैं नहीं, आप’ को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली।

रैली के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। वहीं बेजुबान परिंदों के लिए परिण्डे बांधकर उनमें पानी डाला गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा भावना के साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ पर दिखी प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुधीर शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सह प्रभारी मंगलाराम जांगिड़, योगेन्द्र बसेरा, पवन कुमार, शारीरिक शिक्षक विजय चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

राजस्थान पब्लिक विद्यालय का शानदार परिणाम: गौरव सैन बने स्कूल टॉपर, 95% अंक हासिल

Advertisement