Advertisement
Home राजस्थान चूरू बूंटिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2: सीकर बना चैंपियन, जीते ₹1.11 लाख

बूंटिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2: सीकर बना चैंपियन, जीते ₹1.11 लाख

बूंटिया बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 के विजेता सीकर टीम

बूंटिया में बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

चूरू। जिले के निकटवर्ती बूंटिया गांव में आयोजित बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं वरिष्ठ युवा नेता तनवीर खान मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में फाइनल मुकाबला खेला गया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

सीकर ने जीता रोमांचक फाइनल

फाइनल मुकाबला सीकर और अगुना मोहल्ला चूरू की टीमों के बीच खेला गया। आयोजकों के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करते हुए सीकर की टीम ने 128.8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगुना मोहल्ला चूरू की टीम 87.7 रन पर आउट हो गई। इस तरह सीकर की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न ग्रामीण टीमों के बीच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता को 1,11,111 रुपये का पुरस्कार

प्रतियोगिता की विजेता सीकर टीम को 1,11,111 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को 51,111 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

तनवीर खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तनवीर खान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच उपलब्ध कराती हैं।उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों पर ध्यान केंद्रित करने तथा खेल के माध्यम से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन नाथ महाराज ने की। इस अवसर पर सरपंच बंशीधर मेघवाल, उप सरपंच सोनू जोगी, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल कस्वा, हनुमान राम कस्वा, मोहर सिंह, डॉ. रामचंद्र प्रजापत, दिलीप स्वामी, बशीर खान, रामचंद्र लाखाऊ, ओमप्रकाश पूनिया, प्रेम सिंह तंवर, मनीराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने जताया आभार

समापन पर आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि तनवीर खान, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों आसिफ खान, एडवोकेट नासिर खान, राकेश शर्मा, विक्की कस्वा, जाबीर खान और साजिद खान सहित प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और दर्शकों का आभार जताया।

Advertisement