Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं चिड़ावा में गंडासा लेकर घूमता युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

चिड़ावा में गंडासा लेकर घूमता युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

चिड़ावा में गंडासा लेकर घूम रहे युवक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

व्यापारियों के मोहल्ले में लोगों को भयभीत करने की सूचना पर कार्रवाई; धारदार गंडासा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

चिड़ावा।झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
कस्बे के व्यापारियों के मोहल्ले में सरेआम हाथ में धारदार गंडासा लेकर घूम रहे एक युवक को चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार गंडासा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि व्यापारियों के मोहल्ले, टेकड़े के पास एक युवक हाथ में गंडासा लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। व्यापारियों के मोहल्ले में पहुंचने पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह वहां से धीरे-धीरे खिसकने का प्रयास करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वसीम अकरम पुत्र अब्दुल हमीद, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, व्यापारियों का मोहल्ला, कॉलेज के पास, चिड़ावा बताया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके हाथ में एक धारदार गंडासा मिला। पुलिस ने गंडासा रखने और उसे सार्वजनिक स्थान पर हाथ में लेकर घूमने के संबंध में लाइसेंस एवं अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन आरोपी ने अपने पास कोई लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने धारदार गंडासा जब्त कर आरोपी वसीम अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी चिड़ावा गौरव गुर्जर के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा, उप निरीक्षक बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार नंबर , कांस्टेबल अमित सिंहाह (आसूचना अधिकारी), कांस्टेबल नरेश कुमार नंबर तथा कांस्टेबल चालक शुभकरण नंबर शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Advertisement