Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मलसीसर में 61 वर्षीय तेजपाल सिंह गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंट था जारी

मलसीसर में 61 वर्षीय तेजपाल सिंह गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंट था जारी

मलसीसर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी वारंट में तेजपाल सिंह की गिरफ्तारी

मलसीसर थाना पुलिस की कार्रवाई—न्यायिक मजिस्ट्रेट के प्रकरण में जारी था वारंट, विशेष टीम ने दबोचा

मलसीसर। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
मारपीट के एक मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए मलसीसर थाना पुलिस ने तेजपाल सिंह (61) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई माननीय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं के समक्ष चल रहे प्रकरण संख्या 25/2017, सरकार बनाम तेजपाल सिंह में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन, झुंझुनूं ग्रामीण वृत्त के पुलिस उप अधीक्षक नरेश कुमार के सुपरविजन तथा मलसीसर थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंटी तेजपाल सिंह पुत्र कुरडाराम, उम्र 61 वर्ष, निवासी रामपुरा, थाना मलसीसर, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी मलसीसर, अशोक कुमार सहायक उपनिरीक्षक, दीपक कुमार कांस्टेबल नंबर तथा श्रवण कुमार कांस्टेबल नंबर शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तेजपाल सिंह के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी था, जिसकी पालना में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Advertisement