Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी नगरपालिका चुनाव: एक परिवार के 3 सदस्य जीते, पति-पत्नी भी बने...

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव: एक परिवार के 3 सदस्य जीते, पति-पत्नी भी बने पार्षद

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद परिवार के विजयी सदस्य

मां, बेटा और पुत्रवधू के साथ पति-पत्नी भी चुनाव जीते, निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी दोबारा दर्ज की जीत

खेतड़ी । झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
नगरपालिका चुनाव के परिणामों में इस बार कई रोचक तस्वीरें सामने आई हैं। चुनाव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के जीतने के साथ ही पति-पत्नी की जोड़ी ने भी अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। वहीं निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी भी दोबारा पार्षद का चुनाव जीतने में सफल रही हैं।

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद परिवार के विजयी सदस्यनगरपालिका के वार्ड 12 से पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह के बेटे पारस वर्मा ने 18 वोट से चुनाव जीत दर्ज की। इसके अलावा वार्ड 13 से उमराव सिंह की पुत्रवधू किरण बाला ने 37 वोट से जीत हासिल की। वार्ड 15 से उनकी पत्नी पुष्पा ने 37 वोट से चुनाव जीतकर परिवार की राजनीतिक ताकत को और मजबूत किया।

इस तरह एक ही परिवार से मां, बेटा और पुत्रवधू तीन अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंचे हैं। इसी तरह वार्ड 3 से बुलाराम ने 55 वोट से चुनाव जीता, जबकि उनकी पत्नी सुमित्रा ने वार्ड 24 से 77 वोट से जीत दर्ज की। पति-पत्नी के अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

नगरपालिका चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी 178 वोट से दोबारा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है। उनके चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई। खेतड़ी नगरपालिका में सबसे बड़ी जीत निवर्तमान चैयरमेन गीता सैनी की 178 वोट से हुई, जबकि सबसे छोटी जीत वार्ड 17 से दोबारा पार्षद बनने राहुल सैनी की 12 वोट से जीत दर्ज की है।

खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 20 प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें भाजपा के 8 व कांग्रेस के 4 प्रत्याशी ही जीत पाए। वहीं 13 वार्डो में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। नगरपालिका के तीन वार्डों में भाजपा पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वार्ड 2 में भाजपा की सीता के दो, वार्ड 5 में भाजपा के नरेंद्र के साथ व वार्ड 12 में भाजपा के मदनलाल चार ही वोट हासिल कर पाए

। इसके अलावा वार्ड 23 में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह 13 वोट ही हासिल कर पाए तो नोटा के कुल 53 वोट डाले गए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब नगरपालिका में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

पार्षदों की संख्या और विभिन्न दलों के समर्थन के आधार पर अब बोर्ड बनाने को लेकर जोड़-तोड़ शुरू होने की संभावना है। ऐसे में परिवार के तीन सदस्यों और पति-पत्नी की जीत ने खेतड़ी नगरपालिका के चुनाव परिणाम को खासा रोचक बना दिया है।

Advertisement