Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू सभापति पद के लिए भाजपा के विनय कुमार गोयनका ने दाखिल...

चूरू सभापति पद के लिए भाजपा के विनय कुमार गोयनका ने दाखिल किया नामांकन

चूरू नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार गोयनका नामांकन दाखिल करते हुए

वार्ड 11 से निर्वाचित पार्षद संजय भाटी ने RO श्वेता कोचर व एसडीएम धीरज झाझड़िया के समक्ष भरा पर्चा, रजिया बानो रहीं प्रस्तावक

चूरू। नगर परिषद चूरू के सभापति पद के लिए बुधवार को कांग्रेस के वार्ड 11 से निर्वाचित पार्षद संजय भाटी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया।

नामांकन के दौरान वार्ड 17 की पार्षद रजिया बानो प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहीं। कांग्रेस ने नगर परिषद सभापति पद के लिए वार्ड 11 से निर्वाचित पार्षद संजय भाटी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

निर्वाचित पार्षदों का जताया आभार

नामांकन दाखिल करने के बाद संजय भाटी ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों ने सर्वसम्मति से उन्हें सभापति पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, कांग्रेस से निर्वाचित पार्षदों और कांग्रेस के साथ आए निर्दलीय पार्षदों का आभार जताया।

21 सितंबर के परिणाम को लेकर बोले संजय भाटी

संजय भाटी ने कहा कि 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव का परिणाम सभी को चौंकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा है। उनके अनुसार, कांग्रेस का संघर्ष भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रहा है और उन्हें सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर सकारात्मक उम्मीद है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

नामांकन के दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान, मोहनलाल आर्य, निर्वाचित पार्षद साजिद खान, अजीज दिलावरखानी, विमल शर्मा, शेरखां मलखाण, अबरार खां, हेमंत सिहाग, सुरेश कुमार शर्मा, विकी खान, आरिफ रिसालदार, आबिद खां जाबासरिया और सूर्यप्रकाश वर्मा सहित कांग्रेस के कई नेता एवं निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।इसके अलावा सोयल खान डीके, तौफिक खान एनएसयूआई, विकास मील, मुस्ताक पिथिसर, सलीम गौरी, लाल मोहम्मद हकीमवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। संजय भाटी के नामांकन के साथ ही चूरू नगर परिषद के सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और चुनावी हलचल तेज हो गई है।

Advertisement