Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं वीरेन्द्र अवाना तीसरी बार बने रेसला खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष

वीरेन्द्र अवाना तीसरी बार बने रेसला खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

खेतड़ीनगर में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

खेतड़ी। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर में व्याख्याता संगठन रेसला खेतड़ी ब्लॉक की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार बड़सरा एवं वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसमें वीरेन्द्र अवाना को लगातार तीसरी बार रेसला खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में हरवंश शर्मा को ब्लॉक मंत्री, मोनिका डांगी को महिला मंत्री, दिनेश जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, रामानंद को उपाध्यक्ष तथा पंकज नेहरा को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं यशपाल जौरासिया को मीडिया प्रभारी, विजयपाल यादव एवं सीमा चाहर को रेसला प्रवक्ता बनाया गया।

इसी क्रम में लीलाधर यादव, जयपाल यादव, मातादीन गुर्जर एवं सुरेंद्र ताखर को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। दुर्गा प्रसाद गुर्जर एवं संपत लाल को संरक्षक तथा कपूरचंद को सभाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र अवाना ने संगठन की ओर से लगातार तीसरी बार विश्वास जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर निरंतर कार्य करेंगे।

बैठक के दौरान रेसला सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक गजेंद्र कुमार एवं नगेंद्र कुमार जालोपिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं संगठन की जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

शुरुआती बधाइयों को कभी पूर्ण विराम नहीं देना चाहिए – आईपीएस विजय सिंह गुर्जर

Advertisement