सूरतगढ़ स्थित जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में हुई कार्रवाई; ACB ASP पवन मीणा की टीम ने दबोचा कर्मचारी
श्रीगंगानगर । मनजीज सिंह
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले में कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक कर्मचारी को कथित रूप से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। कार्रवाई सूरतगढ़ स्थित जोधपुर डिस्कॉम के कार्यालय में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर ACB के ASP पवन मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग में कार्यरत बाबू सुधीर को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया।ACB की कार्रवाई की सूचना मिलते ही जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कई कार्मिक वहां से चले गए।फिलहाल ACB टीम की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत किस कार्य के एवज में मांगी गई थी और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।
डिग्गी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक को बचाने उतरा दूसरा भी डूबा













