Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के तहत अमृत मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों ने...

नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के तहत अमृत मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

नशे से दूर रहने के साथ परिवार व आमजन को जागरूक करने का लिया संकल्प

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के तहत आज अमृत मॉडल स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण युवा अपनी शिक्षा, करियर और भविष्य से भटक सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।प्रवीण जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे का सेवन नहीं करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे का सेवन नहीं करने, नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। विद्यालय परिसर में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता संदेश भी दिया गया।राष्ट्रीय युवक परिषद के प्रचार सचिव विनोद प्रजापत ने अमृत मॉडल स्कूल के प्रबंधन एवं स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त हनुमानगढ़ अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

Advertisement