ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़ ।हिमांशु मिड्ढा
संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी, हनुमानगढ़ जंक्शन के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मास्टर लोकश कुमार कटारिया ने प्रतिष्ठित AIIMS जम्मू में MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। लोकश कुमार कटारिया श्री संजीव कुमार के सुपुत्र हैं।लोकश ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। विद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लक्ष्य को लेकर किए गए उनके अथक प्रयासों का परिणाम अब AIIMS जम्मू में MBBS में प्रवेश के रूप में सामने आया है।AIIMS जम्मू में MBBS में प्रवेश प्राप्त करना लोकश की मेहनत और दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताते हुए लोकश को हार्दिक बधाई दी।विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने कहा कि लोकश की उपलब्धि मेहनत, अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद AIIMS जम्मू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में MBBS में प्रवेश हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने लोकश कुमार कटारिया को उनकी शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकश भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं मानवता की सेवा करेंगे।लोकश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।
















