सीमा वशिष्ठ ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान, सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का लिया संकल्प
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू।लायंस क्लब समर्पण, चूरू की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दीप प्रज्वलन एवं ध्वज वंदना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सीमा वशिष्ठ ने क्लब अध्यक्ष पद की शपथ ली। देर शाम तक चले कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।प्रान्तपाल एमजेएफ लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने कहा कि चूरू समर्पण अपने नाम के अनुरूप सेवा भावना से कार्य करेगा। उन्होंने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्य संख्या बढ़ाने तथा योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को लेपल पिन लगाकर सम्मानित किया।
नारी शक्ति के हाथों क्लब की कमान
शपथ ग्रहण अधिकारी एमजेएफ लायन श्रवण केजरीवाल ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति के हाथों क्लब की कमान सौंपना प्रेरणादायक है। उन्होंने अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ को शपथ दिलाई और कहा कि क्लब को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण रहेगा।उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सविता गुप्ता, नीतू शर्मा, देवकी शर्मा, कोमल शर्मा, सरला शर्मा, रेखा बजाज, पूनम शर्मा, अंजू शर्मा, अनसुईया शर्मा एवं मैना तंवर को भी शपथ दिलाई और उनके दायित्वों की जानकारी दी।मुख्य वक्ता पीडीजी लायन आलोक अग्रवाल ने लायंस इंटरनेशनल की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लबों को समाज और राष्ट्र की आवश्यकता के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लायंस सदस्य के मन में पीड़ित मानवता और जीवमात्र के कल्याण की भावना होनी चाहिए।रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज सेवा का अवसर मिलता है और उसका लाभ उठाकर सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए।चीफ केबिनेट सेक्रेटरी लायन डॉ. कमल वशिष्ठ ने शेखावाटी की सेवा परंपरा का उल्लेख करते हुए रीजन के क्लबों की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने सदस्यों में नई ऊर्जा के संचार के लिए शेखावाटी क्षेत्र के क्लब सदस्यों की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने की आवश्यकता जताई। जोन चेयरमैन लायन ओ.पी. जाखड़ एवं लायन अनिल गोयल ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व अध्यक्ष मंगतूराम तंवर ने स्वागत उद्बोधन दिया।
सेवा को बनाएंगे प्राथमिकता
नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा को केंद्र में रखते हुए लायनवाद के मार्ग को आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर क्लब के डॉ. महेश शर्मा, डॉ. अक्षय शर्मा, गणेश शर्मा, डॉ. सुमित शर्मा, आलोक गुप्ता, रमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, गोपाल बजाज एवं अजय शर्मा ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।समारोह में लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड, श्री लक्ष्मीनाथ फतेहपुर, लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी, रतनगढ़ प्रेरणा, रतनगढ़ वेस्ट, लायंस क्लब झुंझुनू जीवन, लायंस क्लब झुंझुनू गौरव, सीकर कल्याण धनी एवं सुजानगढ़ क्लब के पदाधिकारियों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्लब सचिव देवकी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल वशिष्ठ एवं राजेंद्र मुसाफिर ने किया।














