भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने चुनावी मैदान में उतरने का किया फैसला, वार्ड 7 में सियासी हलचल तेज
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड 7 को निकाय चुनाव की हॉट सीट माना जा रहा है। इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सागर शर्मा ने भाजपा की ओर से अपनी प्रबल दावेदारी जताते हुए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।सागर शर्मा वर्तमान में मंडल अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, हनुमानगढ़, नगर मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा, हनुमानगढ़ तथा सेक्रेटरी, विप्र फाउंडेशन, हनुमानगढ़ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता के चलते उनकी दावेदारी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वार्ड नंबर 7 की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी काफी चर्चा में रही है। इसी वार्ड से पूर्व सभापति सुमित रणवा चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में सागर शर्मा के चुनावी मैदान में उतरने के फैसले से वार्ड का मुकाबला और रोचक होने के आसार बन गए हैं।सागर शर्मा ने कहा कि “जनता का मन अब बदल चुका है। युवा और सत्ता पक्ष की पार्टी को जनता मौका देना चाहती है।” उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और क्षेत्र के विकास को लेकर वे पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाने के लिए तैयार हैं।सागर शर्मा की दावेदारी सामने आने के बाद भाजपा के टिकट की दौड़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें भाजपा संगठन के फैसले पर टिकी हैं कि वार्ड नंबर 7 से पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।














