Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ कृषि संगठन की नई कमान अमृतपाल सिंह के हाथ

हनुमानगढ़ कृषि संगठन की नई कमान अमृतपाल सिंह के हाथ

सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए अमृतपाल, नई कार्यकारिणी गठित; खाद की टैगिंग और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पर मंथन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ कृषि संगठन की जिला स्तरीय मासिक बैठक जंक्शन में आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर से संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अमृतपाल सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।नई कार्यकारिणी में संजय चाहर को उपाध्यक्ष, विष्णु कुमार को सचिव, जयपाल सियाग को कोषाध्यक्ष तथा लालचंद घोटिया को प्रवक्ता बनाया गया। वहीं रामलाल न्योल, अनंत राम वर्मा, राधेश्याम सुथार, सुभाष सहारण एवं संदीप सेन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।नवनियुक्त अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।बैठक में यूरिया एवं डीएपी खाद के साथ अन्य कृषि उत्पादों की टैगिंग रोकने के मुद्दे पर चर्चा हुई। अमृतपाल सिंह ने राजस्थान सरकार द्वारा 15 अगस्त से शुरू की गई खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि इससे किसानों को खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और अनावश्यक परेशानी कम होने की उम्मीद है।बैठक में खरीफ फसलों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। नरमा-कपास, धान, मूंगफली एवं मूंग की फसलों की स्थिति, उत्पादन संभावनाओं और विभिन्न समस्याओं पर सदस्यों ने विचार रखे। कपास में गुलाबी सुंडी सहित अन्य फसलों में कीट प्रकोप को लेकर चिंता जताई गई। किसानों को फसल की नियमित निगरानी और आवश्यकता के अनुसार उचित कीटनाशकों के उपयोग की सलाह देने पर भी चर्चा हुई।अंत में संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए किसान हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

 

Advertisement