विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों, दांतों, हड्डियों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर दिए जरूरी सुझाव
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
सामाजिक सरोकारों के तहत एपेक्स क्लब की ओर से स्थानीय व्यापार मंडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सावधानियों की जानकारी दी गई।शिविर में डॉ. पारस जैन, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. प्रदीप सहारण, डॉ. पवन जैन एवं डॉ. माकड़ ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने छात्राओं की आंखों, दांतों, हड्डियों तथा सामान्य स्वास्थ्य की जांच की।चिकित्सकों ने बालिकाओं को मौसमी बीमारियों से बचाव, पोषण, दांतों एवं आंखों की देखभाल तथा हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन युक्त आहार के महत्व के बारे में बताया।एपेक्स क्लब के सचिव इंद्रमोहन पाहवा ने बताया कि विद्यालय में करीब 2500 विद्यार्थी हैं। पहले चरण में 201 विद्यार्थियों की जांच की गई है और आने वाले समय में सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर एपेक्स क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सहारण, प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय सुखीजा, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र बैद, वाइस प्रेसिडेंट बालकिशन गोल्याण, गौरी शंकर शर्मा, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह मरवाह एवं बिंदर सिंह मौजूद रहे।विद्यालय की ओर से व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण, सचिव हरिकिशन खदरिया, प्रिंसिपल डॉ. नीलम गौड़, प्रधानाचार्य संजू गाड़िया सहित शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।















