Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित शारीरिक शिक्षकों ने स्थायीकरण सूची जारी करने...

पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित शारीरिक शिक्षकों ने स्थायीकरण सूची जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता के बाद तत्काल हुआ समाधान, हाथों-हाथ जारी करवाई गई स्थायीकरण सूची

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
पीटीआई भर्ती 2022 के तहत हनुमानगढ़ जिले में चयनित शारीरिक शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय, हनुमानगढ़ कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। चयनित शारीरिक शिक्षकों ने विशेष रूप से स्थायीकरण सूची जारी करने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बठला ने शारीरिक शिक्षकों से वार्ता की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना। शारीरिक शिक्षकों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होने के बाद स्थायीकरण सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बठला ने शिक्षकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का तत्काल समाधान करवाया। इसके बाद चयनित शारीरिक शिक्षकों की स्थायीकरण सूची हाथों-हाथ जारी करवा दी गई। स्थायीकरण सूची जारी होने पर शारीरिक शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बठला, एडीईओ अजय भार्गव तथा संस्थापन अधिकारी संदीप शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान करवाकर सकारात्मक पहल की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार, मानवेंद्र सिंह, अजय जोशी, रमेश कुमार, दयाराम, आदिल, पूजा, कविता रानी, दीपिका, निर्मल सिंह सहित अन्य चयनित शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। स्थायीकरण सूची जारी होने के बाद शिक्षकों ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण राहत बताते हुए अधिकारियों का आभार जताया

Advertisement