ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
व्यापार मंडल शिक्षा समिति प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष श्री विकास हिसारिया, सचिव श्री हरिकृष्ण खदरिया, सहसहिव श्री संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मुंडेवाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शिक्षा समिति अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संत राम जिंदल, अमित महेश्वरी, राम लाल किरोड़िवाल, पवन गोल्याण, विजय रौंता, नवरोत्तम सिंगला, दुलीचंद जालंधरा, विजय बंसल , पवन खुराना, सन्नी जुनेजा, हरवंश, दलीप ढिल्लों, मनोहर लाल बंसल , जितेन्द्र कंदोई, प्रवीण तलवाड़िया, भीम देग , वीरेन्द्र सारस्वत, मदन मित्तल, हरबंस फतेहगढ़िया, सुरेन्द्र घोड़ेला, बालकृष्ण कर्मचंदानी, मोहित जैन, कृष्ण घोड़ेला, विनोद गुप्ता, सज्जन डिंगवाल , सुनील गोयल , राजकुमार जी एवं धर्मपाल सिराव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तीनों संस्थाओं की प्रिंसिपल डॉ. नीलम गौड़, श्रीमती संजू गाड़िया एवं श्रीमती किरण राठौड़ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत एवं बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें RAS में चयनित रीतू गोदारा , IIT धनबाद में चयनित प्रतिभा, IIIT सोनीपत में चयनित प्रणव शर्मा, IIIT लखनऊ में चयनित जय मिश्रा, NIT जयपुर में चयनित प्रणव चिमड़िया, IISER मोहाली में चयनित रूपिन्द्र सिंह, NEET में चयनित वीरेन्द्र सिंह तथा CA में चयनित दिव्यांश दादरी शामिल रहे।संस्था के लिए विशेष सहयोग एवं योगदान के लिए श्री अमित महेश्वरी को भी सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं समस्त उपस्थितजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














