पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने किया ध्वजारोहण, छात्राओं की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
जंक्शन की भट्टा कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसीपल मीनू कुक्कड़ सहित राजू वर्मा, मधुबाला, जोगेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ का मन मोह लिया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए वीर शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














