अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को नमन कर देशभक्ति के साथ बांटी मिठाई
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय फूडग्रैन मर्चेंट्स एसोसियशन हनुमानगढ़ टाउन पर संस्था के अध्यक्ष श्री रामलाल किरोड़ीवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया I समस्त सदस्यों तथा आमजन द्वारा झण्डारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी गयी I इस अवसर पर उपसतिथ समस्त सम्मानित सदस्य गणों द्वारा देश की आजादी के लिए दी गयी कुर्बानी को याद कर देशभक्त शहीदों को नमन किया तथा आजादी के लिए चुकाई गयी कीमत की महत्ता पर जोर दिया I स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया मिठाई का वितरण किया गया तथा एक दूसरे को बधाई दी I इस अवसर पर दलीप सिंह ढिल्लो सचिव, प्रवीण तलवाडिया (मोंटी) कोषाध्यक्ष, बालकिशन गोलयाण अध्यक्ष, विकास हिसारिया उपाध्यक्ष, हरीकिशन खदरिया सचिव, संजय कुकड़ सहसचिव, सुरेन्द्र गोयल कोषाध्यक्ष व्यापार मण्डल शिक्षा समिति, मनोहर लाल बंसल अध्यक्ष गौ सेवा समिति, संतराम जिंदल, सुभाष सिंगला, मेजर सिंह अध्यक्ष व्यापार संघ, बालकिशन कर्मचन्दानी,पवन खुराना, भीमराज देग, देवीलाल, नरोत्तम सिंगला, सूरजभान मित्तल, मुकेश साई, हरदयाल सिंह, दुलीचंद जलंधरा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, संदीप नागपाल, कृष्ण घोडेला, हरदयाल सिंह, सन्नी जुनेजा, विजय बंसल, रजत किरोडिवाल,जितेंद्र कंदोई, साधूराम सिंगला, मोहित जैन, रमेश जुनेजा, पुलकित मित्तल, सुरेन्द्र घोडेला, संजय सर्राफ, राजेश गोयल, गुरवीन्द्र सिंह, धर्मपाल सिराव, हिमांक बंसल, कमलनूर सिद्धू, खुश बंसल, सुनील गोयल,लवप्रीत सिंह, अमित खेड़ा, राकेश गर्ग, नवीन गर्ग आदि अनेक गणमान्य व्यापारी थे I
चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित














