Advertisement
Home राजस्थान चूरू केक से लेकर सेवा कार्यों तक, तनवीर खान के जन्मदिन पर चूरू...

केक से लेकर सेवा कार्यों तक, तनवीर खान के जन्मदिन पर चूरू में दिखा समर्थकों का जोश

शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने जताया स्नेह; जन्मदिन समारोहों में नजर आई तनवीर खान की राजनीतिक पकड़

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तनवीर खान का जन्मदिन चूरू शहर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। चूरू विधानसभा क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। शहर के अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। तनवीर खान के चूरू स्थित आवास एवं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुबह से ही समर्थकों की आवाजाही बनी रही। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, साफा बांधकर और गुलदस्ते भेंट कर उन्हें दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और केक काटकर खुशी का इजहार किया गया।

जन्मदिन को सेवा कार्यों से जोड़ा

समर्थकों ने जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा कार्य भी किए। हनुमानगढ़ी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान नरेश, सोनू और शिव खटीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं झोपड़पट्टी बस्ती में जरूरतमंद लोगों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए।

रतननगर में भी हुआ जश्न

रतननगर में तनवीर खान टीम की ओर से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अमित शर्मा, पीयूष, रौनक, जाबीर खान, राजा खान और शक्ति सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।सेठानी के जोहड़े पर भी मॉर्निंग क्लब की ओर से केक काटकर तनवीर खान को बधाई दी गई। यहां सलीम जैणाण, मुकेश जांगिड़, एडवोकेट नासिर खान, अफजल, शकील, राकेश, सलीम जोईया, जावेद सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

बादशाह कॉलोनी और भरतिया रोड पर भी कार्यक्रम

बादशाह कॉलोनी में रात के समय स्थानीय लोगों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मारूफ खान, अयान खान, रेहान खान, आसिफ खान, रमजान खान, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इसी क्रम में भरतिया रोड स्थित बाबा होटल के सामने कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा और तनवीर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हाजी इब्राहिम राजगढ़िया, नबी बख्श, इशांक, एडवोकेट जावेद खान, असलम, इकबाल, शोएब निर्माण, अख्तर सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के स्नेह को बताया अपनी ताकत

विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्षदों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और टीम तनवीर खान चूरू के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस अवसर पर तनवीर खान ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि चूरू की जनता एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से तनवीर खान के जन्मदिन पर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।

 

Advertisement