Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं नकबजनी का खुलासा: 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने, नकदी व...

नकबजनी का खुलासा: 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने, नकदी व मोबाइल बरामद

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

उदयपुरवाटी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

 

उदयपुरवाटी।झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
पुलिस थाना उदयपुरवाटी ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वारदात का पर्दाफाश होने के साथ चोरी के माल की बरामदगी भी हुई है। पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह के निकटतम सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को शीशराम मोटसरा निवासी ओलखा की ढाणी, तन इन्द्रपुरा ने पुलिस थाना उदयपुरवाटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रात्रि के समय अज्ञात चोर घर में घुस गए तथा सोने-चांदी के आभूषण, 8,250 रूपए नकद और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी गए माल की बरामदगी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए और उनके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को मनीष कुमार पुत्र नानूराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ढाणी झोपड़ी वाली, तन इन्द्रपुरा, थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी किए गए आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में रामपाल मीणा पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, संतोष उप निरीक्षक, सुरेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, अमित पायल कांस्टेबल, सरोज महिला कांस्टेबल तथा थानेश्वर चालक कांस्टेबल, पुलिस थाना उदयपुरवाटी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को नकबजनी की वारदात के त्वरित खुलासे और चोरी के माल की बरामदगी के लिहाज से महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

उदयपुरवाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का पर्दाफाश, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

उदयपुरवाटी में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: दो मेडिकल स्टोरों पर छापे, 272 नशीले कैप्सूल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement