मेहंदी के रंग में रंगा गीतांजलि ज्वेलर्स, महिलाओं ने सजाए हाथ; खरीदारी के साथ मनाया मेहंदी उत्सव

सावन के पावन पर्व पर गीतांजलि ज्वेलर्स के सभी शोरूम में विशेष आयोजन, पारंपरिक संगीत ने बांधा समां

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सावन के पावन पर्व एवं त्योहारी सीजन की शुरूआत के अवसर पर गीतांजलि ज्वेलर्स के सभी शोरूम में महिलाओं के लिए विशेष मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं और अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाकर सावन की खुशियों को यादगार बनाया। आयोजन के दौरान शोरूम परिसर में पारंपरिक संगीत और उत्सवी माहौल ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। मेहंदी लगवाने के साथ महिलाओं ने खरीदारी का भी आनंद लिया। त्योहारी सीजन को देखते हुए गीतांजलि ज्वेलर्स पहुंचीं महिला ग्राहकों ने आभूषणों की नई एवं आकर्षक रेंज देखी और मेहंदी उत्सव के साथ खरीदारी का लुत्फ उठाया। गीतांजलि ज्वेलर्स के चेयरमैन शिवकरण जानू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को त्योहारी माहौल से जोड़ने के साथ उनकी खरीदारी के अनुभव को और अधिक यादगार बनाना था। उन्होंने कहा कि सावन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं महिला-केंद्रित कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मेहंदी के रंग, पारंपरिक संगीत और आभूषणों की चमक से शोरूम में पूरे दिन त्योहारी माहौल बना रहा। आयोजन में पहुंचीं महिला ग्राहकों ने इसे सावन के उत्सव को मनाने का एक खूबसूरत अवसर बताया।