झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

मेहाड़ा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6.460 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, सिहोड़ में अवैध गांजे की खेती का खुलासा, 42 वर्षीय केशवदास गिरफ्तार

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

खेतड़ी । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.460 किलोग्राम वजन के गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल एवं खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 6.460 किलोग्राम वजन के अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। मामले में केशवदास पुत्र लीलाराम गुर्जर (42) निवासी धैलास, थाना बहरोड़ सदर, जिला कोटपूतली-बहरोड़, हाल महंत दुर्गा मंदिर सिहोड़, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। वहीं कार्रवाई में मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल, खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक कल्याण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल कर्मपाल , कांस्टेबल महेंद्र कुमार , कांस्टेबल रोहिताश , कांस्टेबल पंकज , कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल विकास शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल महेंद्र कुमार एवं रोहिताश का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।