Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ अभिषेक शर्मा हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, सर्व ब्राह्मण...

अभिषेक शर्मा हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, सर्व ब्राह्मण महासभा ने एसपी से की शीघ्र कार्रवाई की मांग

एसआईटी जांच के बावजूद हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर, जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
नेठराना गांव में करीब छह माह पूर्व हुई अभिषेक शर्मा की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि गांव नेठराना, तहसील भादरा निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र रजनीश शर्मा की 10 फरवरी 2026 को नेठराना में हत्या कर दी गई थी। घटना को छह माह का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है। मामले की जांच एसआईटी द्वारा भी की जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद परिवार और समाज को उम्मीद जगी थी कि मामले में प्रभावी कार्रवाई होगी तथा हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।ज्ञापन में बताया गया कि हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोगामेड़ी पुलिस थाने के समक्ष लगातार एक माह से अधिक समय तक धरना भी दिया गया था। धरने के बावजूद मामले में अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आने से परिवार को न्याय के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि हत्या की घटना की सभी संभावित एंगल से गहनता से जांच कराई जाए तथा तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह मामला क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन चुका है और जनता में काफी आक्रोश है। ऐसे में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना आवश्यक है।जिला पुलिस अधीक्षक बी आदत्यि ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उक्त मामला मेरे संज्ञान में है। मेरे प्राथमिक कार्यो में यह मामला है। जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही देखने को मिलेगी।ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में नशे और सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जिस तरह पुलिस ने नशे और सट्टे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है, उसी गंभीरता से अभिषेक शर्मा हत्याकांड में भी कार्रवाई करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रामानंद बोहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा, संगठन महासचिव चन्द्रभान तिवारी, प्रमुख पदाधिकारी आशीष पारीक, नरेन्द्र कुमार सारस्वत, उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा, संगठन मंत्री मूलचंद शर्मा, संगठन मंत्री राजीव मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव लोकराज शर्मा, संयुक्त सचिव सुबोध शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

Advertisement