12 अगस्त को प्रभु प्रेम भवन में होगा आयोजन, अनिल अग्रवाल की संगीतमयी प्रस्तुति से गूंजेगा सुंदरकांड
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

श्रीगंगानगर।मनजीत सिंह
श्रावण अमावस्या के पावन अवसर पर प्रभु प्रेम ट्रस्ट भंडारा सेवा की ओर से बुधवार, 12 अगस्त 2026 को सरकारी अस्पताल के नजदीक स्थित प्रभु प्रेम भवन में विशाल अमावस्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर माह होने वाली भंडारा सेवा इस बार धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के साथ विशेष रूप से की जाएगी।आयोजन में भंडारा सेवा के साथ संगीतमयी सुंदरकांड पाठ भी होगा। श्री बालाजी संगीतमयी सुंदरकांड मंडल के भजन सम्राट अनिल अग्रवाल अपनी मधुर एवं भक्तिमयी वाणी में सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत करेंगे। सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों के बीच पूरा प्रभु प्रेम भवन भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा।
हर अमावस्या पर जरूरतमंदों को कराया जाता है भोजन
प्रभु प्रेम ट्रस्ट के संस्थापक सदावर्ती कमल अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रभु प्रेम ट्रस्ट भंडारा सेवा के माध्यम से प्रत्येक माह अमावस्या पर जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस सेवा के दौरान हजारों जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को प्रभु प्रेम भवन में बिठाकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जाता है।उन्होंने बताया कि श्रावण अमावस्या के विशेष अवसर पर भंडारा सेवा के साथ सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का उद्देश्य सेवा के साथ आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना है।
धार्मिक श्रद्धालुओं से की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
सदावर्ती कमल अरोड़ा ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुंदरकांड एवं वेद पाठ का श्रवण करने, भंडारा प्रसाद ग्रहण करने और सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अमावस्या के अवसर पर अन्नदान, फलदान और जरूरतमंदों की सेवा को श्रेष्ठ सेवा कार्य माना गया है। नसहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य यही है कि कोई जरूरतमंद भूखा न रहे और सेवा के माध्यम से समाज में प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश पहुंचे।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












