सीकर में किसान-मजदूरों का शक्ति प्रदर्शन, सांसद अमराराम समेत हजारों ने दी गिरफ्तारी

Screenshot

कलेक्ट्रेट के बाहर महापंचायत के बाद प्रदर्शन; अमराराम के अनुसार 4 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सीकर। राहुल टांक
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर सोमवार को सीकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारी दी।प्रदर्शन के दौरान सीकर सांसद अमराराम सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद बाद में रिहा कर दिया।

4 हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी का दावा

सांसद अमराराम ने दावा किया कि आंदोलन के दौरान 4 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें करीब 300 महिलाएं और 3,300 पुरुष शामिल थे। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर अपने विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।पूर्व विधायक पेमाराम ने बताया कि महापंचायत और गिरफ्तारी आंदोलन में किसान एवं मजदूरों के कई संगठनों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 17 अगस्त को किसान-मजदूर अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों और विधायकों के माध्यम से मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञापन सौंपेंगे।

कर्जमाफी और MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें

सांसद अमराराम ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार किसानों और मजदूरों से जुड़े कई प्रमुख वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग उठाई।इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को समाप्त करने, जी-राम-जी योजना को वापस लेकर मनरेगा योजना को पुनः लागू करने, श्रम संहिताओं से जुड़े मुद्दों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उचित रोजगार एवं सुविधाएं देने सहित अन्य मांगें भी रखीं।महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने किसान, मजदूर और श्रमिक वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने तथा आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार