‘जश्न-ए-मंसूर’ में बिखरी शायरी की रंगत, चूरू में गूंजे नामी शायरों के कलाम

सारस साहित्य संस्थान ने अजीम शायर ‘मंसूर चूरूवी’ की याद में कराया ऑल राजस्थान मुशायरा, कई जिलों से जुटे साहित्यप्रेमी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। अजीम शायर ‘मंसूर चूरूवी’ की स्मृति को समर्पित ऑल राजस्थान मुशायरा ‘जश्न-ए-मंसूर’ का आयोजन 9 अगस्त को सारस साहित्य संस्थान, चूरू की ओर से पेंशनर्स भवन में किया गया। साहित्य और शायरी से सजे इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए नामचीन शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सदस्य दीपक कामिल ने स्वागत भाषण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों एवं शायरों का शॉल, माला और प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

एक मंच पर जुटे राजस्थान के शायर

मुशायरे की अध्यक्षता बनवारीलाल शर्मा ‘खामोश’ ने की। मंच पर इस्माइल गाजी फतेहपुरी, जाकिर अदीब बीकानेरी, पवन शर्मा भादरा, बुनियाद जहीन बीकानेरी, मख्दूम बिसाऊवी, सुरेश कुमार मंडावा, अब्दुल मन्नान मजहर, इदरीस राज, दीपक कामिल, मुकेश मनमौजी और कुलदीप शर्मा फतेहपुरी सहित कई शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।शायरों ने अपने-अपने अंदाज में गजल और शायरी पेश कर साहित्यप्रेमियों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने उम्दा कलाम पर तालियों के साथ शायरों का उत्साहवर्धन किया।

साहित्यप्रेमियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में डॉ. श्यामसुंदर शर्मा, बाबूलाल शर्मा, डॉ. सरोज हारित, मुबारक अली भाटी, फज्लेहक चौहान, रमेश सोनी, हिमानी चांदोलिया, वर्षा चांदोलिया, विजयकांत शर्मा, कुमार सोनू, जय रतन लखेरा, रोहिताश, ओम भक्तानी, संदीप जांगिड़, पिंटू शर्मा, विनिता, गीता रावत और गर्वित दाधीच सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शायर इदरीस राज खत्री ने किया। मुशायरे के समापन पर संस्था के संस्थापक बुद्धमल सैनी ने सभी शायरों, अतिथियों और उपस्थित साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य और शायरी की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भी रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का काम करते हैं।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार