हनुमानगढ़ में आदिवासी मीणा समाज ने मेधाओं और समाजसेवियों को किया सम्मानित

विश्व आदिवासी दिवस पर प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी मीणा समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को समिति अध्यक्ष दलीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। जंक्शन स्थित आदिवासी मीणा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेंदी लाल मीणा, एसकेडी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रामोवतार मीणा,रेलवे एओएम रूप सिंह, तहसीलदार रामनरेश मीना, आरआई बेगराज मीना, ए ई एन राजेश मीना, एईएन विजय मीना थे। समारोह की शुरुवात अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर की। जिसके बाद समस्त अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की। जिला मीडिया प्रभारी पीआर मीणा ने अब तक के सामुदायिक भवन में करवाए गए विकास कार्याे एवं समाज हित में किये गए कार्याे के बारे में सदन को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने सामुदायिक भवन में विकास को गति देने के उद्देश्य से समाज के लोगों को सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिना समाज के सहयोग से समिति अकेली कुछ नहीं कर सकती इसलिए हम सब को आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेंदी लाल मीणा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चो को खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षित कर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान कार्यक्रम में मौजूद लोगो से किया। उन्होंने कहा कि यदि बेटी उच्चशिक्षित होगी तो दो परिवारों को शिक्षित करने का कार्य करेगी आदिवासियत को बचाए रखना और अपने हक अधिकार पाने के लिए हमेशा संघर्ष करने के लिए कहां गया। अतिथियों द्वारा कक्षा दसवीं बारहवीं कक्षा में 85% ऐसी अधिगम पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना और नीट, आईआईटी में स्लेक्ट , राजकीय सेवाओं में हाल में चयनित प्रतिभाओ, रिटायर्ड, भामाशाहो, समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो व प्रतिभावान विद्यार्थियों का माल्यार्पण क़र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मीणा ने विशेष सहयोग के लिये पिछले लंबे समय से पुलिस प्रशासन में कार्य करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले समाज के जिला मीडिया प्रभारी ओर पूर्व संघठन मंत्री पप्पूराम मीना का धन्यवाद ज्ञापित किया और अतिथियों द्वारा साफा पहनाकर व समृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर संरक्षक भीमाराम मीणा, उपाध्यक्ष गोवर्धन मीणा, सचिव पप्पू राम मीणा, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र मीणा, गोवर्धन सुभाष मीणा, मंगलाराम बाबूलाल धर्मेंद्र दीपक पप्पू राम हरी राम हरकेश सहित समस्त सदस्यों मौजूद थे। मंच का संचालन प्रेम राज मीणा ने किया।

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार