शिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में लगेगा विशाल भंडारा व होगाा जागरण

15 अगस्त से 11 श्रीरामचरितमानस पाठ का होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास की ओर से श्री काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा 15 अगस्त से प्रारंभ होने वाले 11 श्रीरामचरितमानस पाठ की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रन्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने की। बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि 11 अगस्त को शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 5 बजे से रात्रि प्रभु इच्छा तक भगवान भोलेनाथ के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति के सदस्य पूरे दिन व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।बैठक में 15 अगस्त से शुरू होने वाले 11 श्रीरामचरितमानस पाठ को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। अश्विनी नारंग ने बताया कि श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन 15 अगस्त से प्रारंभ होगा तथा 16 अगस्त को पाठों का भोग डाला जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शहर की विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा किया जायेगा। भजन मंडलियों के सदस्यों को भी आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस पाठ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पूजा-अर्चना, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आयोजन को धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के साथ सफल बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। सदस्यों ने आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्णय भी लिया।इस अवसर पर सचिव चिमन मित्तल, उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघला, सहसचिव भीष्म कौशिक, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र गाड़ी, महेश शर्मा, अनुज शर्मा, मनीष शर्मा, प्रवीण परमार, जिम्मी नारंग, चिन्टू, हरीश भगत सहित प्रन्यास के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न भजन मंडलियों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने दोनों धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार