हरियालो महाअभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने लगाए 35 पौधे

अर्जुन, अमलतास और शीशम के पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्ढा
हरियालो महाअभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन, अमलतास और शीशम प्रजाति के 35 पौधे मय ट्री गार्ड लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत लिच्छी राम नादीवाल, अशोक कुमार गांधी, लोकराज शर्मा एवं सुरेन्द्र सिंह सैनी ने पौधा लगाकर की।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पौधों के साथ ट्री गार्ड लगाए गए हैं, ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके और वे भविष्य में बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।अतिथियों ने मानव उत्थान सेवा समिति के लादुसिंह भाटी एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम पिछले दो दशकों से निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। समिति द्वारा लगातार पौधारोपण एवं उनकी देखभाल के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है।वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि गर्मी से राहत, पक्षियों को आश्रय और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने आमजन से भी पौधारोपण अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ऋषी भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह सैगर, विपिन कुमार शर्मा, रमेश कुमार शाक्य, गंगा राम स्वामी, रविन्द्र कुमार कड़वा, तरूण कुमार शाक्य, रघुवीर जौडकिया सहित समिति के सदस्य एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार