एसीएस ने चूरू सहित चार जिलों की योजनाओं की समीक्षा की, लंबित कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू।पीआरओ प्रेसनोट
अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अश्विनी भगत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में चूरू, झुंझुनू, सीकर और बीकानेर जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसीएस अश्विनी भगत ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों, बजट व्यय, वित्तीय प्रगति और अन्य विभागीय योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए तथा बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के समग्र विकास एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शीघ्र पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्राथमिकता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भगत ने लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण और आगामी कार्ययोजना पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर सबमिट करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिक्षा और कौशल विकास पर भी जोर
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि चूरू जिले में अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। पीएमजेविके के तहत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि जिले में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं, छात्रावास और शिक्षण सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट कोर्स, कोचिंग कक्षाओं, डिफेंस कोर्स तथा ‘कोड चूरू’ नवाचार के माध्यम से कोडिंग, एआई और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।चूरू जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेन्द्र शेखावत ने जिले में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।बैठक में झुंझुनू की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया, सीकर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रवि झाझड़िया, बीकानेर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कलवा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम










