कोतवाली थाने में सीएलजी बैठक, एसपी ने सुनी शहरवासियों की समस्याएं

नशे और अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए ‘ड्रग वॉरियर’ अभियान की शुरुआत, महिलाओं से सहयोग की अपील

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सवाई माधोपुर। कोतवाली थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों और पुलिस मित्रों ने भाग लिया। बैठक से पहले कोतवाली थाना पुलिस के जवानों ने पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा, सीओ सिटी राजेंद्र मीणा, मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा और महिला थानाधिकारी रुकमणि गुर्जर सहित पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा।इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। सदस्यों ने भैरू दरवाजे से बस स्टैंड तक खड़े रहने वाले बसों एवं अन्य वाहनों से उत्पन्न यातायात समस्या, शहर में बढ़ते नशे तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी।पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के समन्वय से ही शहर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।महिलाओं की भागीदारी से चलेगा ‘ड्रग वॉरियर’ अभियानबैठक में पुलिस अधीक्षक ने नशे के खिलाफ ‘ड्रग वॉरियर’ अभियान की जानकारी देते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डीजीपी और आईजी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान की शुरुआत सवाई माधोपुर में मानटाउन और कोतवाली थाना क्षेत्र से की गई है।एसपी ने कहा कि प्रत्येक बीट क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां अपने क्षेत्र को ड्रग फ्री बीट बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में स्मैक, गांजा, सट्टा कारोबार या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए।उन्होंने कहा कि जो बीट अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी और पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगी, उसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से ‘ड्रग वॉरियर’ अभियान का हिस्सा बनने और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम