उस्मानाबाद कॉलोनी के सरकारी स्कूल के स्थायी भवन की उठी मांग, विधायक हरलाल सहारण को सौंपा ज्ञापन

Screenshot

किराये के भवन में संचालित हो रहा विद्यालय, प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत भवन निर्माण व बजट स्वीकृति की मांग

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण और बजट स्वीकृति की मांग को लेकर विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान दौलतखानी के नेतृत्व में चूरू विधायक हरलाल सहारण को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के लिए शीघ्र भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय उस्मानाबाद कॉलोनी वर्ष 2022-23 से किराये के भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय के स्थायी भवन के लिए वक्फ बोर्ड की ओर से मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट के समीप भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है तथा इससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी विभाग को सौंपे जा चुके हैं।प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के लिए छह कक्षाओं, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, रसोईघर तथा चारदीवारी सहित पूर्ण भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी।इस संबंध में अख्तर खान दौलतखानी ने विधायक हरलाल सहारण से मुलाकात कर विद्यालय भवन निर्माण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। विधायक ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग को अनुशंसा पत्र जारी किया।विधायक हरलाल सहारण ने अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर को भेजे पत्र में उल्लेख किया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र घोषित है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत उस्मानाबाद कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के लिए आवश्यकतानुसार भवन निर्माण की स्वीकृति एवं बजट आवंटित करने की अनुशंसा की।ज्ञापन सौंपने के दौरान रफीक खान, यूनुस खान, संगीता, सलीम खान, इमरान, खुशी मोहम्मद, सत्तार काजी, मुस्तफा जग्गू काजी, डॉ. अख्तर खान, बाबू कुरैशी, रमजान खान, लतीफ कुरैशी, सोनू सहित विद्यालय स्टाफ और कॉलोनी के अनेक लोग मौजूद रहे।