जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंककर जताया रोष

शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। इंटरव्यूअर इंडिया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को चूरू जिला मुख्यालय पर शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा सांकेतिक गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज कराया गया।चूरू जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपणी योजना परिसर के बाहर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धान्धू ने किया। इसके बाद जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।पीसीसी सचिव रियाजत खां ने आरोप लगाया कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को दमन की बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।कांग्रन नेता रमजान खान ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की मांगों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई कथित अभद्रता की भी निंदा की तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर आशाराम सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, धर्मेंद्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, शिवकुमार शर्मा, सोहनलाल मेघवाल, असलम खां मोयल, रामप्रताप कांटिवाल, नारायण बालाण, विमल शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, हमीद खां रिसालदार, जंगशेर खां भुवाण, चंदनमल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी