जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन विस्तार की दी जिम्मेदारी



ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से साधा सिंह खोसा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि राष्ट्रीय युवक परिषद समाजसेवा, युवा जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साधा सिंह खोसा अपने अनुभव, सामाजिक सक्रियता और कार्यशैली से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष साधा सिंह खोसा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि नई नियुक्ति से राष्ट्रीय युवक परिषद की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों में संगठन की भागीदारी बढ़ेगी। सभी ने साधा सिंह खोसा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News













