पुनरासर हनुमान धाम में रामदरबार पर चांदी का छत्र अर्पित, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

श्री डूंगरगढ़। प्रसिद्ध पुनरासर हनुमानजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मंदिर के रामदरबार पर चांदी का छत्र-मुकुट विधिवत पूजन-अर्चना एवं पंचामृत अभिषेक के साथ अर्पित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम एवं जय पुनरासर धाम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।मंदिर के बारीदार पुजारी नथमल-सोहनलाल बोथरा परिवार की प्रेरणा से सादुलपुर निवासी एवं कोलकाता प्रवासी पदमचंद दुगड़ परिवार ने रामदरबार के ऊपर स्थापित रहने वाला चांदी का छत्र अर्पित किया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, ज्योत एवं पंचामृत अभिषेक के बाद छत्र की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने इसे अपनी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान बारीदार पुजारी छतरसिंहजी, सुरेन्द्र बोथरा, गौरव बोथरा एवं हर्ष बोथरा ने श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित कर उनके सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पदमचंद दुगड़, रमणी, हेमंत, ज्योति, अर्हम दुगड़, राजेश-रेखा चोरड़िया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।बारीदार पुजारी निर्मल कुमार बोथरा ने बताया कि पुजारी परिवार एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। अब तक अंधी गायों के लिए लगभग 75 पिकअप से अधिक हरे चारे की व्यवस्था की जा चुकी है तथा चींटियों के लिए नियमित रूप से दलिये की व्यवस्था भी की जाती है। इसके अलावा मंदिर पुजारी ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जयराम भोजनालय में भंडारे के लिए श्रीडूंगरगढ़-सिलीगुड़ी निवासी सुमति पारख की ओर से 51 हजार रुपये मूल्य का राशन भेंट किया गया।इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुनरासर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनरासर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बाबा का प्रसाद वितरित किया गया, जिससे बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों का संचार हो सके।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News