प्रसिद्ध सिंगर लक्ष्मी मोदी और अजीत बिहाणी के भजनों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजते रहे बाबा श्याम के जयकारे
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। आगुणा बास मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर में आयोजित भव्य भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी सत्यनारायण द्वारा श्रीश्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद देर रात तक चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए।भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका लक्ष्मी मोदी ने ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’, ‘खाटू वाले श्याम तेरी जय हो’, ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ तथा ‘मेरे श्याम आ जाओ’ सहित अनेक लोकप्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। उनके मधुर गायन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिखाई दिए।इस अवसर पर सरदारशहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक अजीत बिहाणी ने ‘बाबा आज थान आणो है’ तथा ‘मां जगदम्बे भवानी, जग में थारो राज है’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की स्वर लहरियों के बीच पूरा मंदिर परिसर जयकारों, तालियों और भक्ति भाव से गूंजता रहा।भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीश्याम बाबा एवं मां जगदम्बा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन के दौरान भक्तों ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण में देर रात तक भक्ति का रसपान किया।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News













