Advertisement
Home राजस्थान बीकानेर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बने सिंगर, राइटर और कंपोजर, ‘कहीं नहीं जाएंगे...

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बने सिंगर, राइटर और कंपोजर, ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गाने से बटोर रहे सुर्खियां

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर के आकाशवाणी केंद्र पर ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान

बीकानेर के आकाशवाणी केंद्र पर गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग; खुद लिखे बोल और कंपोज किया संगीत, सोशल मीडिया पर चर्चा में आया मंत्री का नया अंदा

बीकानेर।साहिल पठान
राजनीतिक बयानबाजी के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संगीत प्रेम चर्चा का विषय बन गया है। मंत्री अब सिंगर, राइटर और कंपोजर के रूप में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका गाना ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मंगलवार को अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर स्थित आकाशवाणी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने कलाकारों के साथ गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग करवाई।

खुद लिखे बोल, खुद कंपोज किया गाना

इस गाने की खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसके बोल खुद लिखे और इसे कंपोज भी किया। गाने को तैयार करने में बीकानेर के कई कलाकारों ने सहयोग किया। कलाकारों के साथ बैठकर गाने को अंतिम रूप दिया गया और इसके बाद आकाशवाणी केंद्र पर इसकी फाइनल रिकॉर्डिंग की गई।

राजनीतिक चर्चा से निकली गाने की थीम

बताया जा रहा है कि राजनीतिक सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हुई चर्चाओं के बीच गाने की पंक्तियां तैयार की गईं। बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने भी गाने के बोल लिखने में योगदान दिया। इसके बाद अर्जुनराम मेघवाल ने अपनी आवाज में गाने को रिकॉर्ड करवाया।

सोशल मीडिया पर चर्चा में मंत्री का संगीत वाला अंदाज

गाने के बोल सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी है। राजनीतिक गतिविधियों के बीच केंद्रीय मंत्री का गायकी और संगीत रचना से जुड़ा यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। राजनीति, संगीत और सोशल मीडिया के इस संगम ने बीकानेर में तैयार हुए गाने को चर्चा का विषय बना दिया है। अब देखना होगा कि ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गाने को सोशल मीडिया पर आगे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Advertisement