Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं लोकसभा में गूंजा इस्लामपुर के नाम परिवर्तन का मुद्दा

लोकसभा में गूंजा इस्लामपुर के नाम परिवर्तन का मुद्दा

ग्रामसभा की सहमति के बिना नाम बदलना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत झुंझुनूं जिले के ग्राम इस्लामपुर के प्रस्तावित नाम परिवर्तन का मामला उठाते हुए कहा कि स्थानीय जनता की भावनाओं की अनदेखी कर किसी गांव का नाम बदलना संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि ग्रामसभा की अनुशंसा और ग्रामीणों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का नाम परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए।सांसद ओला ने सदन में कहा कि इस संबंध में राजस्थान सरकार ने जिला कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि किसी गांव का नाम परिवर्तन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उससे गांव की ऐतिहासिक पहचान, स्थानीय निवासियों की भावनाएं, राजस्व रिकॉर्ड, सरकारी अभिलेख और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलू प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नाम परिवर्तन को लेकर गांव के लोग आंदोलनरत हैं और इस मुद्दे को लेकर व्यापक असंतोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील विषय पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी वैधानिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से संबंधित ग्रामसभा के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर स्थानीय निवासियों की राय और सहमति प्राप्त की जानी चाहिए, ताकि निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप हो। सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी कर गांव का नाम बदलना संविधान की मूल भावना के विपरीत होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि ग्राम इस्लामपुर का नाम परिवर्तन तभी किया जाए, जब ग्रामसभा की अनुशंसा, सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन और स्थानीय निवासियों की स्पष्ट सहमति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी निर्णय में स्थानीय लोगों की भागीदारी अनिवार्य होनी चाहिए।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News

 

Advertisement