विभुति हरितवाल ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 55 विद्यार्थियों ने हासिल की डिस्टिंक्शन
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा घोषित वर्ष 2026 की दसवीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा में एस. एस. मोदी विद्या विहार, झुंझुनूं ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर शहर में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी साझा की। विद्यालय के प्राचार्य विजय मसीह ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि विभुति हरितवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आरवी चौधरी ने 95 प्रतिशत, आराध्या ने 93 प्रतिशत, दृष्टि वर्मा ने 92.2 प्रतिशत, अनन्या चौधरी एवं मीहल जांगिड़ ने 92 प्रतिशत, अमन एवं भाग्यश्री ने 91.2 प्रतिशत, जबकि दर्श, खुशी, निकुंज खेतान और मान्या सैनी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जिव्यंका, सक्षम पुनिया और सक्षम राणासरिया ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 55 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य विजय मसीह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शानदार परिणाम पर विद्यालय प्रबंध समिति, मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गीलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी एवं कनिका मोदी तथा अकादमिक निदेशक रॉय सी. पॉल ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण बताया।
लगातार उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के साथ एस. एस. मोदी विद्या विहार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि समर्पित शिक्षण, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में हर्ष और गौरव का वातावरण बना हुआ है।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News











