बसई में शिवमय हुआ माहौल: कलश यात्रा के साथ छह दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

खेतड़ी।झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
उपखंड क्षेत्र के बसई स्थित खेड़ा धाम आश्रम में सोमवार को छह दिवसीय शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। महंत ज्योति नाथ के सानिध्य एवं आचार्य पंडित अभिमन्यु पाराशर के निर्देशन में आयोजित समारोह के प्रथम दिन महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। पूरे गांव में भक्ति का वातावरण छा गया और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा खेड़ा धाम आश्रम से प्रारंभ होकर बसई के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा गांव शिवमय हो उठा। समारोह के मुख्य यजमान डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं ललित शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर आचार्य पंडित अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान व्यक्ति के मन, विचार और जीवन को पवित्र बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है तथा प्रत्येक व्यक्ति को गौ संरक्षण और जीव-जंतुओं की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध आचरण, सेवा और श्रद्धा से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है तथा देवी-देवताओं की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर ललित शर्मा, मंगतूराम तंवर, दिलीप शर्मा, अजय कुमार, रामनिवास, अक्षय कुमार, मोतीलाल, शीशराम, शेर सिंह, अजीत, सतीश कुमार, अमित कुमार, विमला देवी, सरोज, अनिता, संतरा, निर्मला, कंचन, ऊषा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के तहत आगामी दिनों में वैदिक अनुष्ठान, पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News