बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस मनाया

डाइट परिसर में हुआ वृक्षारोपण, वित्तीय जागरूकता का भी दिया संदेश

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में सोमवार को वृक्षारोपण एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देकर लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख हेमराज अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप क्षेत्रीय प्रमुख कपिल डी. अंतानी, डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार, एडीईओ राजेश हलवान तथा संस्थापन अधिकारी विक्रम शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट की वाइस प्रिंसिपल सीमा सूरा ने की। इस अवसर पर हेमराज अग्रवाल ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा केवल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय समावेशन और जनजागरूकता जैसे अभियान बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डाइट वाइस प्रिंसिपल सीमा सूरा ने बैंक की ग्रीन एनवायरमेंट पहल की सराहना करते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए डाइट का चयन करने पर बैंक टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरेश सैनी ने वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत बैंक की विभिन्न योजनाओं, उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, बचत योजनाओं एवं अन्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए उपस्थित छात्राध्यापकों एवं स्टाफ को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधि, विकास, अंजू सैनी, अंजू, सुरेंद्र, हितेन्द्र चोमल, श्रीराम, शशिकांत, जयप्रकाश, मनोज इंडोलिया सहित डाइट स्टाफ, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी-कर्मचारी तथा डाइट के छात्राध्यापक मौजूद रहे। अंत में सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News